चंदौली, मार्च 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में शनिवार की देर रात पुराने विवाद में गोली चल गई। घटना में तीन लोग घायल हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। घायलों को ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी 26 वर्षीय गोलू यादव शहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रहता था बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर के गांव में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया इसके बाद देर रात असलहे से लैस कुछ लोग गांव में पहुंचे और लक्ष्य करके गोलू यादव पर फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर बीच बचाव में आए उसके मामा जयप्रकाश यादव और किशन यादव को भी गोली लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.