औरैया, मार्च 5 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव महू में बुधवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव महू में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान एक बुजुर्ग के सिर में चोट लग गई, जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 और थाना पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला भेजा। सीएचसी बेला में अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने प्राथमिक परीक्षण के बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.