पुरानी रंजिश में चला चाकू, पिता-पुत्र घायल
देवरिया, जून 7 -- महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर दो गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस बीच हुई चाकूबाजी में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच- बचाव करने पहुंचा एक युवक भी घायल हो गया। घायलों का देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नम्बर दो गांव में भूमि विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में आजाद (48) पुत्र मनरुद्दीन एवं उनका बेटा शेर खान (15) पुत्र आजाद घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। बीच -बचाव कर रहे गांव के ही शहजाद अहमद भी घायल हो गए। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.