चंदौली, मार्च 15 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की दोपहर में मारपीट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमे एक परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आयी। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद गंभीर रूप से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। सेवढ़ी हुदहुदीपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों छोटन राय और मोहन राय के यहां शुक्रवार को तेरही का कार्यक्रम था। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से किसी बात को लेकर गाली गलौच होने लगी। इस दौरान वहां मौके पर मौजूद अन्य परिजनों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और तेरही का कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.