पीलीभीत, मार्च 30 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खरूआ निवासी विजय पाल पुत्र नरेंद्र पाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 28 मार्च को सुबह साढे सात बजे उसका भाई चमन प्रकाश खेत पर परिवार के अन्य लोगों के लिए चाय लेकर जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रिंकू, चंद्रपाल और दरोतन ने उसको रास्ते में रोक लिया। उसके साथ गालीगलौज करते हुए बायें हाथ में बंका मार दिया। इससे वह घायल हो गया। शोर शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जिसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...