बाराबंकी, मई 26 -- बाराबंकी। सतरिख थाना के भिटौली कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात विपक्षी ने घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही हत्या की धमकी दी गई। शोर सुनकर कर ग्रामीण इकठ्ठा हुए तो आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भिटौली कला गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र राजेन्द्र ने बताया कि रविवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। तभी विपक्षी सूरज, अरुण, आयुष, रीना, गुडिया समेत चार-पांच अज्ञात लोग बाइक और कार से वहां पहुंचे। विपक्षी उनकी बहन शशी को परेशान करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- चेहरे पर टार्च जलाने से मना करने पर घर में घुसकर पीटा विरोध करने पर आरोपियों ने हॉकी, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में मनोज के भाई प्रदीप का हाथ टूट गया, जबकि गीता, पूजा,...