पुरानी रंजिश में घर में घुसकर युवक की पिटाई, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 8 -- सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र के भपसा गांव निवासी अभिषेक यादव के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को वह किसी काम से सहजनवा जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह एक परिचित के घर में घुस गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने शिवपूजन, सत्यम, शुभम यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैच के विवाद में युवक की पिटाई, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.