गोरखपुर, मार्च 19 -- गुलरिहा/हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और महिला से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जैनपुर टोला असनहिया निवासी रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनके जेठ के बेटे निखिल को रास्ते में रोककर रामेश्वर और राधेश्याम ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह निखिल वहां से भागकर घर पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद रामेश्वर, राधेश्याम, सुनीता, सरिता और राजेंद्र लाठी-डंडे लेकर रीना देवी के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रीना देवी को लात-घूंसों और डंडों से पीटा। शोर सुनकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.