पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की गई। महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। न्यूरिया पुलिस ने घायल महिला के पति की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम डांडिया निवासी वेदपाल पुत्र रामचंद्र ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 4 मार्च को सुबह 11 बजे वह किसी काम से गांव में ही गया था। उसकी पत्नी नीलम घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी। तभी पड़ोस के निवासी श्री कृष्ण, हरीश, अनिल, राहुल, खुशबू पुत्री श्री कृष्ण, सोनी पत्नी हरीश शर्मा, कमला पत्नी श्रीकृष्ण पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी पत्नी को अकेला पाकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। शोर शराबा होने पर आसपास के ...