इटावा औरैया, मई 17 -- सैफई। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर पति-पत्नी और उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़कोली निवासी दिनेश बाबू ने दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि 15 मई की सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के ही दिलीप कुमार, चन्द्रपाल, मंजू देवी पत्नी दिलीप कुमार और नेहा उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि पुरानी बातों को लेकर आरोपित उनकी पत्नी रमीला देवी और पुत्री से विवाद करने लगे। जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें, उनकी पत्नी और पुत्री को सिर व कमर में चोटें आई हैं। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिला...