गंगापार, मार्च 11 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के लखनपुर करन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव लखनपुर करन निवासी सुमित्रा देवी ने आठ मार्च 2026 को शाम करीब 5:30 बजे अपने घर पर थीं। उसी दौरान सरदार सिंह और विशाल सिंह, जो पीड़िता के परिवार से पुरानी रंजिश रखते हैं, कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सरदार सिंह और विशाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.