औरैया, मई 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कस्बा जाना निवासी सोमवती पत्नी राजाराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर पर मौजूद थी। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही नामजद लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल है, उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर उसकी पुत्रवधू आरती देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। आरोप है कि पुत्रवधू को जमीन पर गिराकर ला...