रुडकी, मार्च 31 -- लक्सर। दुकान पर सामान लेने गए एक ग्रामीण के साथ रंजिश के चलते चार लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि वार्ड नंबर 5 निवासी धर्म सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। आरोप है कि 10 मार्च को वह दुकान पर सामान लेने गया था, तभी विश्वास पुत्र ऋषिपाल, ऋषिपाल निवासी वार्ड नंबर 5, आयुष पुत्र अजीत निवासी बहादरपुर और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...