पुरानी रंजिश में ग्रामीण को घेरकर पीटा
पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मडरिया निवासी सतीश कुमार पुत्र छत्रपाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी गांव के जमुना प्रसाद से जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। आठ मार्च को रात आठ बजे वह गांव में एक घर से दावत खाकर लौट रहा था। तभी रास्ते में जमुना प्रसाद और उसके पुत्र राजकुमार ने उसको रोक लिया। आरोपियों ने लाठी,डंडे और ईट से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर उधर से निकल रहे ग्रामीणों ने उसको बचाया। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.