पीलीभीत, अप्रैल 3 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उगनपुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र ढाकन लाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि नौ मार्च को वह किसी कार्य से गांव के निवासी प्रेम सिंह के घर गया था। वहां पर परमा नंद, रतन निवासी ग्राम जगदीशपुर भी आए। आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उसका हाथ भी टूट गया है। आरोपियोंं ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...