पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी और लाठी से पति-पत्नी व बेटी पर जानलेवा हमला, तीनों जिला अस्पताल रेफर
अयोध्या, मार्च 20 -- अयोध्या,संवाददाता। जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के गोरवा अस्थना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। विपक्षियों ने कुल्हाड़ी, गहदाला और लाठी से जानलेवा हमला कर पति-पत्नी और उनकी बेटी को मरणासन्न कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। गोरवा अस्थना गांव निवासी माधुरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण रामनेवल, रामअचल, रामबचन, रामकेवल, माना देवी, सतनाम, रोहित, अंकित, सिखा, नीतू, रागिनी, रिश्तेदार अमन व चार-पांच अज्ञात लोगों ने एकजुट होकर मां-बहन की अभद्र गालियां देते हुए धमकी दी कि थाना इनायतनगर में जो रिपोर्ट दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.