जौनपुर, जून 7 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने दो लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रविंद्र मौर्य ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को मैं और मेरे पिता राधेश्याम मौर्य अपने दीवार में गेट लगवा रहे थे। तभी गांव के ही अमरनाथ, पारसनाथ, प्रदीप और अजय मौर्य लाठी डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मेरे और पिता के ऊपर हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान उन्होंने कुल्हाड़ी से हमला कर पिताजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बच्चों में विवाद को लेकर कुल्हाड़ी व सरिया से हमला, एक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...