पुरानी रंजिश में किसान पर फावड़े से हमला
मुजफ्फर नगर, जुलाई 2 -- बुढ़ाना। गांव बिटावदा के जंगल में पुरानी रंजिश के चलते किसान पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। गांव बिटावदा निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि 29 जून को शाम करीब साढ़े बजे उसके पिता किरणपाल अपने खेत से साइकिल पर घर जा रहे थे। जैसे ही वह नैनसिंह की ट्यूबवेल के निकट पहुंचे, तो वहां पर पहले से घात लगाए बैठे मनीष कुमार पुत्र रामफल निवासी गांव बिटावदा ने किरणपाल को रोक लिया। मनीष ने उसके पिता को जान से मारने की नियत से फावड़े से गर्दन पर वार किया। जो उनके हाथ में लगा, जिससे किरणपाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जमीन पर पड़े हुए किरणपाल पर फावड़े से कई वार किए। किरणपाल को मरा मानकर मनीष अपनी बाइक से बड़ौत रोड की तरफ भाग गया। घायल को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.