पुरानी रंजिश में किसान की छह बीघा तुरई की फसल नष्ट की
अमरोहा, जून 16 -- गजरौला। पुरानी रंजिश के चलते किसान की छह बीघा तुरई की फसल नष्ट कर दी गई। किसान का करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। किसान ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी लाखन का गांव निवासी एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि रविवार रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाखन की छह बीघा तुरई की फसल नष्ट कर दी। सुबह होने पर किसान खेत पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। लाखन ने इसकी शिकायत की तो आरोपी ने गाली-गलौज की व मारपीट पर उतारू हो गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में किसान की छह बीघा तुरई की फसल नष्ट की प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.