इटावा औरैया, मार्च 14 -- इटावा, संवाददाता। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कार सवार लोगों ने एक युवक की बाइक में टक्कर मार दी और बाद में पेट्रोल पंप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। कार से टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वैदपुरा कुंजपुर निवासी मोहित पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 मार्च को करीब 11 बजे वह जसवंतनगर बाजार से वेदपुरा जा रहा था। उसके साथ सिंकू पुत्र रामप्रकाश बाइक से था। जब वे नेशनल हाईवे पर भुवनेश पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तभी पीछे से एक कार आती हुई दिखाई दी। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। कार सवार लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। डर के...