शामली, अप्रैल 30 -- कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी साहिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके परिवार की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी दुकान से घर खाना लेने जा रहा था। रास्ते में वाहन खड़े होने के कारण वह दूसरी गली से गुजर रहा था, तभी कस्बे के ही एक युवक ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद को लेकर मारपीट की पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह वहां से बचकर निकला, लेकिन जाते-जाते आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी ने उसके पेट में लात ...