बदायूं, अप्रैल 20 -- बिनावर,। थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी में एक ही परिवार के चचेरे-तहेरे भाइयों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सर्वेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे लेकर थाना बिनावर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल सर्वेंद्र, उसकी पत्नी भारती और मां हंसमुखी को जिला अस्पताल बदायूं इलाज के लिए भेज दिया। तीनों को गंभीर हालत में प्राइवेट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरे पक्ष के मोर सिंह, पंकज और छोटे से करीब चार महीने पहले विवाद हुआ था, जो थाने में सुलझ गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी। रविवार शाम करीब चार बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कु...