फतेहपुर, फरवरी 10 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव निवासी मुकेश शुक्ला पुत्र श्रीरामचंद्र शुक्ला ने ललौली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह सोमवार की शाम बाइक से दरियापुर स्थित खेतों की ओर जा रहा था। जैसे ही वह दरियापुर गांव पहुंचा तभी पुरानी रंजिश के चलते पहले से घात लगाए दरियापुर गांव के एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से गाली गलौज करते हुए उसे डंडे से मारापीटा। इसके बाद ईंट से उसके चेहरे पर वार कर दिया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...