कौशाम्बी, मार्च 9 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के पाली उपरहार गांव निवासी रामबहादुर ने बताया कि पड़ोसी उमेश कुमार से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर रविवार को वह पिता दिनेश कुमार को गाली दे रहा था। विरोध करने पर अपने भाई नयन कुमार, बेटे शिवमूरत व अंकित के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...