बहराइच, अप्रैल 25 -- बहराइच, संवाददाता। मामूली विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी से लैस हमलावर ने एक अधेड़ को जान से मारने की धमकी दे दौड़ा लिया। हमलावर ने अधेड़ पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा कर घायल कर दिया। घायल अधेड़ के शोर पर हमलावर जान माल की धमकियां देकर फरार हो गया। परिजन दौड़े और घटनास्थल पर पहुंच घायल को वाहन पर लादकर कोतवाली लाए । पुलिस ने घायल को मेडिकल को भेजा है। मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। देहात कोतवाली के चौखड़िया गांव निवासी विक्रम पुत्र नान्हू शुक्रवार देर शाम मजदूरी कर घर आ रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश में घात लगाए गांव के ही रामू लाठी से लैस होकर बैठा था। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में हमलावर ने अधेड़ के साथ की मारपीट उसने विक्रम का रास्ता रोक गाली गलौज करने पर विक्रम ने एतराज किया। जिस पर रामू ने उसे जान...