मथुरा, मई 21 -- थाना जैंत क्षेत्र के गांव भदाल इच्छा में रंजिश के चलते नामजदों ने युवक पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव भदाल इच्छा निवासी कृष्ण गोपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने भाई लक्ष्मण उर्फ हरे कृष्णा के साथ जा रहा था। आरोप है कि तभी रास्ते में रोककर गांव के ही चंदन, मुकेश, रोहित और तरुण आदि पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज देने लगे। इसका विरोध करने पर नामजदों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत पर काम कर रहे परिवार पर लाठी-डंडे और ईंटों से हमला इस दौरान नामजदों ने लक्ष्मण के सिर पर फरसा मार कर घायल कर दिया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया तो रॉड, सरिया आदि से भी मारपीट की। भाई की मरणासन्न हालत देख आरोपी जान से मार...