पीलीभीत, मार्च 30 -- खेत पर काम कर रहे किसान और उसके दोनों बेटों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने हत्या करने के उददेश्य से उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर तीनों लोग घर पहुंचे। गजरौला पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी महेशपाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 28 मार्च को शाम छह बजे अपने पुत्र गौरव,शेखर के साथ खेत पर गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी हरचरण सिंह और उसके पुत्र विशाल ने गाली गलौच करना शुरू कर दी। जब उसने और उसके पुत्र ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने खेत पर पहले से ही मौजूद विशाल,शैलेंद्र और हरचरण सिंह,यशपाल,अनुराग,अभिषेक सिंह निवासी शिवनगर ने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.