बस्ती, सितम्बर 9 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के हथियांव खुर्द निवासी सुभाष ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत सात सितंबर की शाम करीब सात बजे विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। मना करने पर लाठी-डंडे और सब्बल से मारापीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के अमन यादव और नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...