मेरठ, अप्रैल 2 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा में आपसी रंजिश के चलते एक युवक के साथ तीन आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कस्बा हर्रा निवासी कासिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को कस्बे में एक बारात आई हुई थी। इसी दौरान बारात में शामिल कुछ लोगों ने उसके बेटे तल्हा से रास्ता पूछा। जैसे ही पीड़ित बारात के लोगों को रास्ता बताने लगा तो आरोप है कि इसी बीच कस्बे के ही अहमद, काला और मोहम्मद रफी ने तल्हा को पकड़ लिया, और पास खड़े एक ट्रक के पीछे ले जाकर उसके साथ मारपीट की। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने तल्हा पर ईंट से हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.