रामपुर, फरवरी 10 -- रंजिशन एक व्यक्ति को तीन युवकों ने लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला सिनेमा रोड निवासी सरन पुत्र रघुवीर कश्यप ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीते रविवार की शाम वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ला रजा चौक निवासी यश, पवन सिंह और अनिकेत ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते तीनों ने उसे गालियां देना शुरू कर दी। जब सरन ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के विरुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.