सोनभद्र, मार्च 14 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत बीते 11 मार्च को डिबुलगंज में देशी शराब दुकान के सामने मारपीट की घटना में शिकायत कर्ता आकाश कुमार पुत्र प्रकाश सोनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लाल बाबू पुत्र महेन्द्र गुप्ता के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने अचानक उस पर हमला किया और बुरी तरह मारापीटा जिससे उसके आंख व हाथ पर गम्भीर चोटें आयी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...