फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- शमसाबाद। पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला शेरवानी टोला के शाहरुख ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मोहल्ला दलमीर खां निवासी हसीन, साहिल, नावेद, फूलमियां, अकसान, पप्पू और तस्लीम एकराय होकर ढिल्लू चौराहे पर पहुंचे जहां उसके भाई कैसर और अफसर खड़े थे। पहले गाली गलौज किया फिर विरोध करने पर लाठी डंडे और लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे कैसर और अफसर घायल हो गये। शाहरुख सूचना पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...