अमरोहा, मार्च 31 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेडा में रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर प्रेम सिंह की पत्नी यशोदा, बेटी प्रियंका और बेटे गौरव को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को नगर सीएचसी में भर्ती कराया। प्रियंका व गौरव की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया मारपीट की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...