मुजफ्फरपुर, जून 7 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय गांव में रविवार को पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। परिजनों ने जख्मी 55 वर्षीया सोमी खातून, 65 वर्षीय सबुजान एवं 62 वर्षीया सहीदन खातून को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...