सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। नगर के गांधीनगर निवासी महेश सोनी पुत्र जवाहिर सोनी ने दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल रात करीब दस बजे एक पुराने मुकदमे की बात को लेकर मेरे पड़ोसियों ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडा से मारा पीटा। शोर सुनकर मेरी माता मालती देवी बीच बचाव करने आई तो उन्हें भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारे पीटे व जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोक कर पिटाई व जान से मारने की धमकी का आरोप शिकायतकर्ता के मुताबिक मारपीट से उन लोगों को काफी चोटें आई है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू ...