पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर धमकाया
बस्ती, जून 13 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि गत दस जून की रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उन्हें, उसके बेटे शिवम और बेटी जोया को मारपीट कर अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नरहरिया निवासी महादेव सोनकर, अरविन्द सोनकर, राहुल और दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बंटवारे की बात पर हुआ विवाद, चार पर हुआ मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.