पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, सात पर केस
मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के सुरहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 27 अप्रैल की है। गयासपुर निवासी रेखा देवी का आरोप हैकि सुरहां गांव के हीरालाल, जवाहिर, श्रीयांशु यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में रेखा देवी, उनके पति राजेश, मधु एवं खुशी घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के सुरहां निवासी हीरा यादव का कहना हैकि गयासपुर गांव के राजेश, रेखा देवी, माधुरी एवं मोहित ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की है। साथ ही घर के बाहर खड़ी ऑटो का शीशा भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना में हीरा लाल एवं जवाहिर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.