बस्ती, जून 6 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने बेहरा गांव में हुई मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। बेहरा निवासी रामकेदार ने डाक के माध्यम से भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गत एक जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें, उनके बेटे अशोक, पत्नी मुराती और छोटे भाई की पत्नी सीमा को घर में घुसकर अपशब्द कहा। मना करने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। मारपीट में बेटे के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपी रामप्रताप, महेन्द्र, जोगेन्द्र, बाबी देयोल और सनी देयोल निवासी बेहरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ककिििहह ह ह यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से हाथापाई, पांच जवान घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...