शाहजहांपुर, मार्च 28 -- पुवायां । क्षेत्र के गांव नवादा सोनबरसा निवासी जदुवीर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि गुरुवार की रात उनका पुत्र किसी काम से घर से बाहर आया। तभी गांव के पांच दबंग किस्म के लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए जब वह घर के अंदर भागा तो आरोपी घर के अंदर घुस आए। और बचाने के लिए आए घरवालों को भी मारा पीटा और गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया। पीड़ित ने तहरीर के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...