जमुई, मार्च 3 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि रविवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र के जखरा गांव में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मस्जिद से नमाज पढ़कर निकलते ही ताबड़तोड़ गोलीयों की बारिश किया था। इस गोलीबारी में चार लोग बुरी तरह घायल हो गया था। किन्हीं को गोली छाती, गर्दन और कांधा में लगी है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैला हुंआ है। गोली लगने के बाद परिजन द्वारा फौरन चारों घायलों को इलाज के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां से बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु चारों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए जमुई के डाक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था। घायलों में जखरा गांव निवासी मकसूद खान के पुत्र नुमान खान, मोफीज खान, रियाजकला खान के पुत्र अरबाज खान और अलीम खान के पुत...