रामपुर, मार्च 29 -- पुरानी रंजिश को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना शुक्रवार की देर रात नगर के मोहल्ला वसीर नगर की है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी हंसित शर्मा और उसके साथ आए दूसरे युवक गेरू ने नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर नई बस्ती निवासी देवराज मित्तल पर फायरिंग कर दी।फायरिंग में उसको छर्रे लगे जिससे वह घायल हो गए।पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि वह अपने पिता के साथ पंसारी का कार्य करता है।बीते गुरुवार की शाम नगर स्थित जीरो प्वाइंट बाईपास के पास अपने दोस्तों तुषार मिश्रा और निक्कू कश्यप के साथ खड़ा था।आरोप लगाया कि वहां पहुंचे हंसित शर्मा से उनकी कहासुनी हो गई थी।...