संभल, मार्च 25 -- थाना हजरतनगर गढ़ी के गांव मिलकर सिरसी निवासी फय्याज मंगलवार दोपहर को गांव में दफन में शामिल होकर चाचा अजीज व भाई मोहम्मद नवी के साथ घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव निवासी कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पीड़ित घायलों को थाने लगे गया और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव निवासी अफजाल, इरफान, सरताज, गुलजार,भूरा,जरीफ, तहजीब के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...