जौनपुर, फरवरी 4 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कादीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए।घायलों में दो का सिर फुट गया।सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। ऊक्त गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद और पवन कुमार के घर के बीच दो महीने हुए विवाद हुआ था।उस समय मामले मुकदमा दर्ज हुआ था।उसी समय से दोनों पक्षों में विवाद बना हुआ था।दो फरवरी की रात में साढ़े आठ बजे के करीब अचानक दोनों पक्षों में उसी मामले को लेकर गाली गलौज हुई।उसके बाद जमकर लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से राजेन्द्र प्रसाद, आरती व रागिनी और दूसरे पक्ष से पवन कुमार और राहुल घायल हो गए।मारपीट में राजेंद्र प्रसाद और राहुल का सिर फट गया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर...