देवघर, मई 26 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत डकाय गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश एवं छेड़खानी मामले को लेकर थाना में गांव निवासी शिवम रवानी पिता किशोर रवानी एवं प्रमोद रवानी पिता दुखन रवानी के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में काउंटर केस दर्ज किया गया है। जिसमें एक पक्ष से दुखन रवानी, प्रमोद रवानी सहित चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से शिवम रवानी, नंदन रवानी, अभिराम रवानी सहित 6 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...