बदायूं, मई 1 -- क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने वृद्ध पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव निवासी महावीर पुत्र परमेश्वरी का गांव के ही कुछ लोगों से पिछले कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया और विपक्षी लोगों ने महावीर के घर पर आकर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। यह भी पढ़ें- दरवाजे पर चढ़कर मारपीट का आरोप, एक की हालत गंभीर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...