आगरा, जनवरी 30 -- पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन पर ग़ुम्मट बस्ती तेजनगर की ओर से शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मलेन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संत लोकेशानंद महाराज ने आशीष वचन दिया। मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत के बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र रहे। मातृ शक्ति गौरी माहौर और कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित रामखिलाड़ी शर्मा रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू भाई-बहन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक डा. जीएस धर्मेश, निरंजन सिंह राठौर, दिलीप चौहान, अभिषेक चौहान, रामेश्वर बघेल, धर्मेन्द्र चौहान, अनूप सिंह अंशू, ललित दक्ष प्रजापति, मनोज बघेल, मयंक दुबे, धर्मेन्द्र शर्मा, आकाश बघेल, तरुण जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...