मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बोहरा हाउस पुरानी बाजार में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। कथा वाचक आचार्य रितु रंजन ने व्यास पीठ से वैदिक मंत्रों के साथ यजमान दामोदर प्रसाद रूंगटा एवं उनके पुत्र मुकेश रुंगटा से श्रीनारायण का षोडशोपचार पूजन करवाया। कथा वाचक ने कथा के पहले दिन भागवत के महत्व को बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि आप श्रीनारायण के प्रति अपनी भक्ति बढ़ाओ और जन्म-मृत्यु के भवसागर से पार हो जाओगे। कहा कि अभी पुरुषोत्तम मास चल रहा है। इस मास में भगवान विष्णु की भक्ति करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। कथा के पहले दिन उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने माला एवं अंग वस्त्र से आचार्य का अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...