बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग काफी संख्या में बाइक से मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान बोतलें फोड़े जाने के साथ बमबाजी और फायरिंग का भी आरोप लगाया गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। घटना से जुड़े एक वीडियो जिसमें स्थानीय सभासद का बयान बताया जा रहा है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि फायरिंग और बमबाजी की कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, पास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छोड़े गए पटाखों की आवाज को फायरिंग समझ लिया गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.