रुडकी, अगस्त 8 -- रुड़की, संवाददाता। रोडवेज की उम्र पूरी कर चुकी डीजल बसों को अब कबाड़ में भेजने के बजाय इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी है। प्रदेश सरकार जल्द ही इस दिशा में कदम बढ़ाने जा रही है। शनिवार को रुड़की में एक कार्यक्रम में पहुंचे परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि पुरानी बसों को मॉडिफाई कर इलेक्ट्रिक बस में कन्वर्ट करने की योजना पर काम चल रहा है। इससे रुड़की रोडवेज डिपो को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...