चंदौली, अगस्त 22 -- चंदौली, संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को अटेवा की ओर से जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा धरना स्थल से निकलकर कलक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और निजीकरण पर रोक लगाने की मांग किया। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारी और शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली सहित अपनी विभिन्न जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना अटेवा का उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता के विरोध में निकली विराट तिरंगा यात्रा कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से सरकार तक कर्मचारियों क...